Search

 
 
 

रिम्स में आधुनिक C-ARM मशीन शुरू, ब्रेन व स्पाइन इलाज को मिलेगी रफ्तार

रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग को स्टेट ऑफ द आर्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. प्रो (डॉ) राज कुमार ने अत्याधुनिक C-ARM मशीन का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो (डॉ) हिरेन्द्र बिरुआ और विभागाध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश भी मौजूद रहे.
 

Ranchi : रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग को स्टेट ऑफ द आर्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. प्रो (डॉ) राज कुमार ने अत्याधुनिक C-ARM मशीन का विधिवत उद्घाटन किया. इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो (डॉ) हिरेन्द्र बिरुआ और विभागाध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश भी मौजूद रहे.

 

इस नई मशीन की मदद से स्पाइन के जटिल ऑपरेशन और मस्तिष्क की धमनियों से जुड़े एंडोवस्कुलर प्रोसीजर्स को अब ज्यादा सटीक और आसान तरीके से किया जा सकेगा. इससे मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज मिलने की उम्मीद है.

 

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में न्यूरोसर्जरी विभाग में करीब 1900 ब्रेन और स्पाइन सर्जरी की गई थीं. इनमें ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन और स्पाइन ट्यूमर और सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगी गंभीर चोटों का इलाज शामिल था. ऐसे जटिल ऑपरेशनों के लिए आधुनिक उपकरणों की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी.

 

पिछले एक साल में विभाग ने एडवांस्ड ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप और न्यूरोसर्जरी ड्रिल मशीन भी खरीदी है. इसके अलावा अन्य आधुनिक उपकरणों की खरीद प्रक्रिया जारी है. C-ARM मशीन के उद्घाटन के बाद एनेस्थीसिया विभाग के सहयोग से आयोजित पेन पैलिएटिव वर्कशॉप में इसका उपयोग भी किया गया. इससे डॉक्टरों को नई तकनीक के साथ काम करने का अनुभव मिला और मरीजों के इलाज में नई संभावनाएं खुली हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही