Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जीपीओ से लॉजिस्टिक पोस्ट सेवा शुरू, सिमडेगा के लिए पहली गाड़ी रवाना

Ranchi : व्यापार और उद्योग को नई गति देने की दिशा में डाक विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है. शनिवार को रांची जीपीओ से लॉजिस्टिक पोस्ट सेवा का शुभारंभ किया. इस मौके पर रांची-सिमडेगा मार्ग के लिए पहली लॉजिस्टिक पोस्ट गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक डाक सेवाएं, झारखंड डाक परिमंडल, राम विलास चौधरी ने कहा कि यह सेवा राज्य के व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूती देगी. उन्होंने बताया कि ग्राहकों को अब किफायती दरों पर तेज और सुरक्षित माल परिवहन की सुविधा मिलेगी.

 

सहायक निदेशक (व्यवसाय विकास) शांतनु आजाद ने कहा कि यह सेवा ई-कॉमर्स, लघु एवं मध्यम उद्यमों और स्थानीय व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ डाक अधीक्षक बीके पंडित, वरिष्ठ पोस्टमास्टर कमलेश राम सहित कई अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे. डाक विभाग ने व्यवसायियों से इस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि क्षेत्रीय व्यापार को नई ऊंचाई मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही