Search

 
 
 

Jamui News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 2 भाइयों की मौत

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. ताजा मामला जमुई के खैरा-सोनो मार्ग पर हुए हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Jamui : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. ताजा मामला जमुई के खैरा-सोनो मार्ग की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 

जानकारी के अनुसार गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव निवासी सुरेंद्र रावत के पुत्र कैलाश रावत और शिवकुमार रावत के पुत्र मंटु रावत अपने एक साथी सौरभ के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायपुरा गांव गए थे. शादी में भोजन करने के बाद तीनों घर के लिए निकल गए.

 

जैसी ही उनकी बाइक हरदी मोह के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों दूर जा गिरे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

 

घटना की सूचना पुलिस की को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जमुई अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मंटु रावत और कैलाश रावत को मृत घोषित कर दिया. जबकि सौरभ की हालत नाजुक बताई जा रही.

 

घटना की सूचना परिजनों को दी गई. सबका रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में शादी की खुशियां थी वहां मातम पसर गया है. दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण बताया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही