Search

 
 
 

Patna News: बिहार MLC चुनाव के लिए जन सुराज के 5 उम्मीदवारों की घोषणा

Patna News: जन सुराज ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, सारण शिक्षक क्षेत्र से आफाक अहमद, दरभंगा शिक्षक क्षेत्र से एसपी राय, कोसी स्नातक क्षेत्र से रजनीश रंजन और दरभंगा स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव को विधान परिषद चुनाव से उम्मीदवार बनाया है.
 
जन सुराज के उम्मीदवार

Patna News: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. रविवार को पार्टी कार्यालय में बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया.

इसे भी पढ़ें: 

जन सुराज ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिव्या ज्योति, सारण शिक्षक क्षेत्र से आफाक अहमद, दरभंगा शिक्षक क्षेत्र से एसपी राय, कोसी स्नातक क्षेत्र से रजनीश रंजन और दरभंगा स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव को विधान परिषद चुनाव से उम्मीदवार बनाया है. 

 

पार्टी की ओर से बताया गया कि तिरहुत शिक्षक, तिरहुत स्नातक और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम अगले तीन-चार दिनों में घोषित किए जाएंगे. प्रशांत किशोर ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर भी पीके ने घोषणा की.

 

उन्होंने कहा कि जन सुराज समर्थित प्रत्याशी जीतकर विधान परिषद पहुंचते हैं तो प्रत्येक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 10 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी जन सुराज के निर्वाचित प्रत्याशी की होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही