Search

 
 
 

जामताड़ा में जनता दरबार 28 को, डीसी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

डीसी आलोक कुमार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे डीसी के समक्ष रख सकेंगे.
 
जमताड़ा डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा जिले के आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में मंगलवार 28 अप्रैल को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. डीसी आलोक कुमार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे.

 

 

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे डीसी के समक्ष रख सकेंगे. प्रशासन की ओर से बताया गया है कि प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें, ताकि उनका समाधान शीघ्रता से किया जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही