Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जाह्नवी कपूर ने बयां किया करियर के शुरुआती दौर का दर्द , बोलीं— लगा सब मुझसे नफरत करते...

हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बयां किया अपने  करियर के शुरुआती दर्द शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने पहली फिल्म के दौर को याद करते हुए बताया कि वह अंदर से कितनी टूटी हुई थीं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बयां किया अपने  करियर के शुरुआती दर्द शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने पहली फिल्म के दौर को याद करते हुए बताया कि वह अंदर से कितनी टूटी हुई थीं.

 

‘धड़क’ के समय सबसे मुश्किल दौर

साल 2018 में धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी के लिए यह समय बेहद कठिन था. फिल्म रिलीज से ठीक पहले उन्होंने अपनी मां, श्रीदेवी को खो दिया था. एक तरफ निजी जिंदगी का गहरा दुख था, तो वहीं दूसरी तरफ करियर की बड़ी शुरुआत.जाह्नवी ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उस दौरान वह गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं.

 

मुझे लगा लोग मुझसे नफरत करते हैं

 

उन्होंने बताया कि मां के जाने के बाद उन्हें हिम्मत और आत्मविश्वास की कमी महसूस होने लगी. जाह्नवी ने कहा कि उन्होंने दर्शकों से वही उम्मीद लगा ली थी, जो उन्हें अपनी मां से मिलती थी-बिना शर्त प्यार और सराहना. लेकिन जब आलोचना मिली, तो वह उसे झेल नहीं पाईं.उनके शब्दों में, उन्हें लगने लगा था कि लोग उन्हें पसंद नहीं करते उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है . वो सोचने लगी की वह एक अच्छी कलाकार नहीं हैं

 


सफलता का अहसास भी नहीं हुआ

दिलचस्प बात यह है कि धड़क बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने करीब 110 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.लेकिन उस समय जाह्नवी इतनी मानसिक परेशानी में थीं कि उन्हें इस सफलता का अहसास ही नहीं हुआ

 

संघर्ष से उभरकर बनाई पहचान

 

इस कठिन दौर से बाहर निकलकर जाह्नवी ने खुद को साबित किया. उन्होंने कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया, जैसे-गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल ,रूही ,गुड लक जेरी अब वह सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि एक सक्षम एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाती हैं.जाह्नवी जल्द ही साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म “पेड्डी (RC16)” में नजर आएंगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही