Search

 
 
 

जन्मदिन के मौके पर तिरुमाला मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर, पैदल चढ़कर किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने जन्मदिन के खास मौके पर वह आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं.जान्हवी कपूर ने अपने इस खास दिन की शुरुआत भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन से की.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने जन्मदिन के खास मौके पर वह आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं.जान्हवी कपूर ने अपने इस खास दिन की शुरुआत भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन से की.

बताया जा रहा है कि मन्नत पूरी होने पर एक्ट्रेस पैदल चढ़कर तिरुमाला मंदिर पहुंचीं. उनका मंदिर जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी इस वीडियो पर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं.

 

 

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं जान्हवी

जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था. वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटियां हैं. उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं.जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.इस फिल्म में उनके साथ एक्टर ईशान खट्टर नजर आए थे. यह फिल्म मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और जान्हवी को जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला.

 

डेब्यू से पहले मां का हो गया था निधन

जान्हवी कपूर के करियर की शुरुआत से पहले ही उन्हें बड़ा दुख झेलना पड़ा. उनकी मां श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया था. उस समय जान्हवी की उम्र सिर्फ 20 साल थी.

कई अलग-अलग किरदारों में दिखीं जान्हवी

फिल्म धड़क के बाद जान्हवी कपूर ने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. साल 2020 में वह फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में भारतीय वायुसेना की पायलट के किरदार में नजर आईं. इस भूमिका के लिए उनकी काफी सराहना हुई और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला.इसके बाद 2022 में रिलीज हुई फिल्म मिली में उन्होंने एक ऐसी युवती का किरदार निभाया, जो फ्रीजर में फंस जाती है. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई.

 

साउथ फिल्मों में भी रखा कदम

साल 2024 में जान्हवी कपूर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा. वह तेलुगु फिल्म देवरा पार्ट 1 में अभिनेता एन. टी. रामा राव जूनियर के साथ नजर आईं.अब वह अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह अभिनेता राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही