Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी प्रकाश ने सुरभि चंदना पर कसा तंज, बोली - अगर कोई रोने लगे तो मैं क्या करूं

टीवी इंडस्ट्री की दो पॉपुलर एक्ट्रेसेस तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच कोल्ड वॉर अब चर्चा का विषय बनता जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : टीवी इंडस्ट्री की दो पॉपुलर एक्ट्रेसेस तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच कोल्ड वॉर अब चर्चा का विषय बनता जा रहा है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तेजस्वी बिना नाम लिए किसी पर तंज कसती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा सुरभि चंदना की तरफ है.

 

जॉइंट इंटरव्यू को लेकर शुरू हुआ विवाद

दरअसल, वेब सीरीज साइको सैयां के प्रमोशन के दौरान दोनों एक्ट्रेसेस के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश ने सुरभि चंदना के साथ जॉइंट इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया था.

कहा गया कि उनकी टीम ने आयोजकों से साफ कह दिया था कि जब तक सुरभि वेन्यू पर मौजूद रहेंगी, तेजस्वी इंटरव्यू के लिए नहीं आएंगी. इसके बाद सुरभि ने एक्टर अनुद सिंह ढाका के साथ इंटरव्यू पूरा किया. बाद में वह भावुक होकर वहां से चली गई थीं.

 

 

वायरल वीडियो में तंज

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तेजस्वी प्रकाश अभिनेता अली गोनी के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने कहा-लोग अगर मुझसे इतना प्यार करते हैं तो मैं क्या करूं मेरे कुछ करने से अगर लोग रोने लगे तो मैं क्या करूं .अगर लोग सिर्फ इंटरव्यू लेना चाहते हैं तो मैं क्या करूं अगर पपाराजी सिर्फ मुझे क्लिक करना चाहते हैं तो मैं क्या करूंहालांकि वीडियो में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

 

अली गोनी से इंटरव्यू को लेकर कही ये बात

वीडियो में जब अली गोनी ने उनसे पूछा कि क्या वह उन्हें इंटरव्यू देंगी, तो तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में कहा -तेरे साथ मैं इंटरव्यू दूंगी क्योंकि तुम इतने बड़े स्टार हो कि मेरे मना करने पर तुम थोड़ी ना निकल जाओगे मैं साइको हूं ना.

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने तेजस्वी प्रकाश के रवैये पर सवाल उठाए. कुछ लोगों ने इसे एटीट्यूड बताया, जबकि कुछ ने कहा कि इंडस्ट्री में विनम्रता भी जरूरी होती है. वहीं कई यूजर्स ने सुरभि चंदना के समर्थन में भी कमेंट किए.

 

विवाद पर सुरभि चंदना की प्रतिक्रिया

हाल ही में सुरभि चंदना ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, लेकिन वह इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहतीं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही