Search

 
 
 

पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह vs रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ,बॉक्स ऑफिस पर होगी भिड़ंत

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है. फिल्म को अब एक हफ्ते पहले यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है. फिल्म को अब एक हफ्ते पहले यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. पहले इसे 26 मार्च को रिलीज किया जाना था.नई रिलीज डेट के साथ अब बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होगा, जो पहले से ही 19 मार्च को रिलीज होने वाली है.

 

प्रोडक्शन हाउस ने दी जानकारी

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मिथ्री मूवी मेकर्स ने अपने एक्स  पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट में बदलाव की जानकारी दी.उन्होंने लिखा - हमारी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सेलिब्रेशन के लिए एक हफ्ते पहले आ रही है. यह फिल्म अब 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

 

‘थेरी’ की रीमेक बताई जा रही फिल्म

उस्ताद भगत सिंह को डायरेक्टर हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2016 की तमिल सुपरहिट फिल्म थेरी की रीमेक है. Atlee द्वारा निर्देशित थेरी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी. इस फिल्म को कई भाषाओं में डब किया गया था और हिंदी दर्शकों के बीच भी यह काफी लोकप्रिय रही.

 

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में के.एस. रविकुमार, आशुतोष राणा, नवाब शाह, प्रभु देवा, राशि खन्ना, अविनाश येलंदूर, गौतमी और नागा महेश भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.फिल्म में पवन कल्याण एक सख्त और बहादुर पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे. मेकर्स के मुताबिक फिल्म का क्लाइमैक्स सीन बेहद दमदार और एक्शन से भरपूर होने वाला है.

 

पवन कल्याण और राशि खन्ना की पहली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो उस्ताद भगत सिंह पवन कल्याण और राशि खन्ना की पहली फिल्म होगी, जिसमें दोनों साथ नजर आएंगे. हालांकि डायरेक्टर हरीश शंकर के साथ पवन कल्याण की यह तीसरी फिल्म है.

 

‘धुरंधर 2’ से बॉक्स ऑफिस टक्कर

वहीं 19 मार्च को ही आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज होने वाली है. बताया जा रहा है कि इसके पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही