Search

 
 
 

जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान पर हुआ हमला

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडियो इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान जुबैर को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है.
 

Lagatar desk : टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान जुबैर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पर महाराष्ट्र के पनवेल में हमला हुआ है, जिसमें उन्हें चोटें आने की भी बात कही जा रही है. हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जन्नत जुबैर और आयान जुबैर कुछ दिन पहले पनवेल गए थे. इसी दौरान उन पर हमला हुआ .बताया जा रहा है कि इस हमले में दोनों को हल्की चोटें भी आई हैं. यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं.

 

 

हालांकि अभी तक इस मामले पर जन्नत जुबैर, उनके परिवार या पनवेल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में इस खबर की पुष्टि होना अभी बाकी है.जन्नत जुबैर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.

 

उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है. टीवी शो फुलवा से उन्हें खास पहचान मिली थी. इसके अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें हिचकी और लव का द एंड शामिल हैं.सोशल मीडिया पर भी जन्नत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. फिलहाल वह Laughter Chefs के नए सीजन में नजर आ रही हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही