Search

 
 
 

JCECEB ने B.Ed, M.Ed व B.P.Ed नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू, तीन चरणों में होगा सीट आवंटन

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 में B.Ed, M.Ed व B.P.Ed पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कर दी है. राज्य के मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 में B.Ed, M.Ed व B.P.Ed पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू कर दी है. राज्य के मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी.

 

 

पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण की काउंसलिंग 6 अगस्त 2026 और तीसरे चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त 2026 से आयोजित होगी.सफल अभ्यर्थियों को मेरिट-सह-इच्छा (Merit-cum-Choice) के आधार पर ऑनलाइन सीट आवंटित की जाएगी.

 

नामांकन के समय अभ्यर्थियों को सीट आवंटन के अनुसार सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. आवश्यक प्रमाण-पत्रों के प्रारूप JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के Download सेक्शन में उपलब्ध हैं.संस्थानवार, कोटिवार व सीटों का विस्तृत विवरण भी पर्षद की वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के डाउनलोड कॉलम में देखा जा सकता है.

पर्षद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध Online Counselling for Admission in B.Ed./M.Ed./B.P.Ed.-2026 लिंक के माध्यम से अपनी पसंद के संस्थानों का अधिक से अधिक विकल्प भरें, ताकि सीट आवंटन की संभावना बढ़ सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही