Search

 
 
 

JCECEB ने ANM प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से शुरू

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. राज्य के नर्सिंग संस्थानों में ANM पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

 

आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार (ऑनलाइन एडिट) का अवसर 10-11 अगस्त 2026 को दिया जाएगा.ANM प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा.

 

JCECEB ने स्पष्ट किया है कि झारखंड राज्य के स्थानीय निवासियों के सभी पात्र अभ्यर्थियों के नामांकन के बाद यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तभी अन्य पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा. नामांकन की प्रक्रिया झारखंड राज्यांतर्गत नर्सिंग संस्थानों के प्रबंधन, नामांकन व परीक्षा संचालन (संशोधन) नियमावली, 2024 के प्रावधानों के अनुसार होगी.अभ्यर्थी विस्तृत सूचना, पात्रता, परीक्षा पैटर्न एवं अन्य दिशा-निर्देश JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के Download सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 16 जुलाई 2026

आवेदन की अंतिम तिथि : 9 अगस्त 2026

ऑनलाइन एडिट : 10 एवं 11 अगस्त 2026

परीक्षा तिथि : 23 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही