Search

 
 
 

JCECEB ने बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी है. अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी है. अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें...


यह प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद 3 जून 2026 को सभी सेटों की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी की गई थी और 8 जून 2026 तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं. प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम एवं संशोधित उत्तर कुंजी (Final/Revised Answer Key) जारी की गई, जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है.


रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर 'Result Column' में जाकर संबंधित परीक्षा का चयन करना होगा और दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा.


पर्षद ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो उनकी मेरिट का निर्धारण निम्नलिखित प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा—


NCC 'C' / NSS प्रमाण-पत्र धारक अभ्यर्थी को प्राथमिकता.
अधिक आयु (पहले जन्मतिथि) वाले अभ्यर्थी को वरीयता.
अभ्यर्थियों के प्रथम नाम के हिंदी वर्णक्रम के आधार पर क्रम.
परीक्षा में सही उत्तरों की संख्या के आधार पर अंतिम निर्णय.


अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना परिणाम डाउनलोड करें और आगे की काउंसलिंग एवं नामांकन से संबंधित सूचनाओं के लिए JCECEB की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही