Search

 
 
 

ईरान पर जवाबी हमलों के बाद जेडी वेंस ने ईरान को चेताया, हिंसा का जवाब हिंसा से मिलेगा

होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला किये जाने पर अमेरिका आगबबूला है. अमेरिका द्वारा जवाबी हमला किये जाने के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को चेताते हुए कहा, हिंसा का जवाब हिंसा से मिलेगा. ताजा ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों सहित होर्मुज के आसपास मौजूद रडार साइट्स को निशाने पर लिया.
 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

Washington :  होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला किये जाने पर अमेरिका आगबबूला है. अमेरिका द्वारा जवाबी हमला किये जाने के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को चेताते हुए कहा, हिंसा का जवाब हिंसा से मिलेगा. ताजा ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों सहित होर्मुज के आसपास मौजूद रडार साइट्स को निशाने पर लिया. 

 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM)  ने कहा कि 25 जून को सिंगापुर के झंडे वाले कार्गो जहाज एम/वी एवर लवली (M/V Ever Lovely) पर एक वन-वे अटैक ड्रोन से हमला हुआ. जहाज  ओमान के तट के पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था.  ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए हमला किया. 

 

जवाबी कार्र्वाई में अमेरिकी सैन्य विमानों ने ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों में मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज सुविधाओं और कोस्टल रडार सिस्टम पर पिन पोईंट हमले किये.  उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर पोस्ट किया. ईरान ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये थे.

 

जेडी वेंस ने कहा, हमने समझौते का पूरा सम्मान किया. कहा कि यदि सीजफायर समझौते (MOU) को लेकर ईरान को कोई परेशानी है तो बातचीत का रास्ता अपनाया जाना चाहिए. जेडी वेंस ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने हिंसा का सहारा लिया गया तो उसका जवाब   उसी भाषा में हम देंगे.

 

ट्रंप ने अपनी बात रखते हुए कहा, उन्होंने(ईरान) होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़े जहाज पर चार ड्रोन हमले किये. हमने तीन को मार गिराया, लेकिन एक ड्रोन जहाज से टकरा गया और नुकसान हुआ. हम ऐसा नहीं होने देंगे.ट्रंप के अनुसार ईरान की ताकत काफी कमजोर हो चुकी है, लेकिन अभी भी कुछ सैन्य क्षमता बची हुई है.   


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही