Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JEE Advanced 2026: जमशेदपुर के 3 केंद्रों पर परीक्षा शुरू, 1200 छात्र पहुंचे परीक्षा सेंटर

जमशेदपुर में रविवार को देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर करीब 1200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुई. इस वर्ष परीक्षा का आयोजन Indian Institute of Technology Roorkee द्वारा किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement
  • -पेपर लीक विवाद के बाद सुरक्षा व्यवस्था रही बेहद सख्त

Jamshedpur : जमशेदपुर में रविवार को देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर करीब 1200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुई. इस वर्ष परीक्षा का आयोजन Indian Institute of Technology Roorkee द्वारा किया जा रहा है.

 

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगा. सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ देखी गई. कई अभिभावक बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए केंद्रों के बाहर इंतजार करते नजर आए.

 

नीट-यूजी पेपर लीक मामले के बाद इस बार परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई. सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच, एडमिट कार्ड वेरिफिकेशन और पहचान पत्र की जांच की गई. परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है.

 

प्रशासन और परीक्षा एजेंसियों की ओर से केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके. परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ तनाव भी देखने को मिला.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही