Search

 
 
 

जुगसलाई में बंद फ्लैट का ताला तोड़ लाखों के जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित एक बंद फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया है. फ्लैट का ताला तोड़ चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना मैडोना कॉम्प्लेक्स के बैकुंठ अपार्टमेंट की है, जहां चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण गोयल के तीसरी मंजिल वाले फ्लैट में सेंधमारी की गई.
 

Jamsedpur :  जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित एक बंद फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया है. फ्लैट का ताला तोड़ चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना मैडोना कॉम्प्लेक्स के बैकुंठ अपार्टमेंट की है, जहां चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण गोयल के तीसरी मंजिल वाले फ्लैट में सेंधमारी की गई.

 

जानकारी के अनुसार, प्रवीण गोयल और उनका परिवार रोज की तरह सुबह अपने नीचे वाले फ्लैट में चले गए थे और रात में तीसरी मंजिल वाले फ्लैट में लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला गायब है और बाहर सिर्फ चिटकनी लगी हुई है.

 

अंदर जाने पर पता चला कि कमरे का ताला काटा गया है और आलमारी से करीब 18 से 20 लाख रुपये के गहने चोरी हो चुके हैं. घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ मिला. इसके बाद परिवार ने तुरंत इसकी सूचना जुगसलाई पुलिस को दी.

 

सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे फ्लैट की जांच की. पुलिस कॉम्प्लेक्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके. पुलिस अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

 

पुलिस ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है. अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. पुलिस ने घटना से जुड़ी अन्य जानकारी कैमरे के सामने देने से इनकार कर दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही