Search

 
 
 

Ranchi News: पहाड़ी टोला के बंद घर से 5 लाख के गहने चोरी, 2 आरोपी हिरासत में

Ranchi News: चोरी की घटना के बाद आज ही सुबह पहाड़ी टोला निवासी गुलाम जिलानी को  मोहल्ले के ही रहने वाले गुड्डू ने गुलाम को घड़ी की एक फोटो दिखायी थी. उसे देखते ही गुलाम ने उसे अपनी चोरी हुई घड़ी बताते हुए पहचान ली.
 
घटनास्थल की तस्वीर

Ranchi News: राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी टोला के एक बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है. दरअसल घर का मालिक गुलाम जिलानी उर्फ भोला अपने गांव गया था. लेकिन जब वो आज सुबह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था. साथ ही घर की अलमारी और बक्से का ताला भी तोड़कर 5 लाख के गहने चोर ले उड़े. इसके अलावा घर के कुछ कीमती सामान भी चोर ले गए. इतना ही नहीं घर की वायरिंग तक चोरों ने उखाड़ दी है. चोरी की शिकायत उसने अभीपुलिस को नहीं की थी.

 

चोरी की घटना के बाद आज ही सुबह पहाड़ी टोला निवासी गुलाम जिलानी को  मोहल्ले के ही रहने वाले गुड्डू ने गुलाम को घड़ी की एक फोटो दिखायी थी. उसे देखते ही गुलाम ने उसे अपनी चोरी हुई घड़ी बताते हुए पहचान ली. 

इसे भी पढ़ें - 


जब गुलाम ने गुड्डू को धमकाया तो उसने बताया कि मोहल्ले के ही सूरज नाम के एक युवक ने उसे घड़ी की फोटो फोन पर भेजी है, ताकि वो उसे बेचने के लिए ग्राहक खोज सके. इसके बाद गुलाम ने पुलिस को इसकी शिकायत की. पुलिस ने गुलाम की शिकायत परगुड्डू और सूरज को थाने ले गयी है और उनसे चोरी के मामले में पूछताछ की जा रही है.


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही