Search

 
 
 

चाईबासा के पीड़ित परिवार से मिलकर झालसा टीम ने की मदद

Ranchi: चाईबासा में महिला और उसके नाबालिग पुत्र को डायन-बिसाही के संदेह में कथित रूप से जला कर मार देने और पति कोल्हान सिंकु के झुलस जाने पर झालसा की टीम मिलने पहुंची. झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सह हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने इससे संबंधित छपी खबर पर संज्ञान लिया.
 

Ranchi: चाईबासा में महिला और उसके नाबालिग पुत्र को डायन-बिसाही के संदेह में कथित रूप से जला कर मार देने और पति कोल्हान सिंकु के झुलस जाने पर झालसा की टीम मिलने पहुंची. झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सह हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने इससे संबंधित छपी खबर पर संज्ञान लिया. साथ ही झालसा को इस संबंध में त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया. 


जिसके बाद सदस्य सचिव, झालसा ने डालसा, चाईबासा को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को आवश्यक विधिक और अन्य सहायता प्रदान की जाए. साथ ही इस संबंध में रिपोर्ट जल्द देने का  अनुरोध किया गया. डालसा चाईबासा ने टीम गठन कर तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को सहायता प्रदान की और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया.


पीड़ित के घर में आवश्यक खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गय़ी. इस संबंध में मुकदमा में विधिक प्रतिनिधित्व के लिए पैनल अधिवक्ता प्रमोद प्रसाद और पीएलवी संतोष कुमार को नियुक्त किया गया. पीड़ित को मुआवजा देने की व्यवस्था की गयी. इधर  मामले में पीड़ित पति को तत्काल अंतरिम सहायता दी गई है.


कार्यकारी अध्यक्ष, झालसा के निर्देश के आधार पर पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गयी है. साथ ही निर्देश दिया गया कि डालसा पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और संबंधित गांव में जागरूकता अभियान भी चलाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही