Search

 
 
 

Jharkhand : कौशल कॉलेजों व गुरुकुलों के लिए खरीदी जाएंगी 10 गाड़ियां, प्रेझा फाउंडेशन ने निकाला टेंडर

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग और पैन-आईआईटी फाउंडेशन के संयुक्त उपक्रम प्रेझा फाउंडेशन ने राज्य के कौशल कॉलेजों और गुरुकुलों के लिए 10 नई चार पहिया गाड़ियां खरीदने का टेंडर जारी किया है.  टेंडर के अनुसार, सभी गाड़ियां कम से कम 9 सीटर, पेट्रोल इंजन वाले और BS-VI प्रदूषण मानक के अनुरूप होने चाहिए. फाउंडेशन ने टाटा, महिंद्रा, अशोक लीलैंड और फोर्स कंपनी के वाहनों की मांग की है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग और पैन-आईआईटी फाउंडेशन के संयुक्त उपक्रम प्रेझा फाउंडेशन ने राज्य के कौशल कॉलेजों और गुरुकुलों के लिए 10 नई चार पहिया गाड़ियां खरीदने का टेंडर जारी किया है.  टेंडर के अनुसार, सभी गाड़ियां कम से कम 9 सीटर, पेट्रोल इंजन वाले और BS-VI प्रदूषण मानक के अनुरूप होने चाहिए. फाउंडेशन ने टाटा, महिंद्रा, अशोक लीलैंड और फोर्स कंपनी के वाहनों की मांग की है.

 

वाहन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी का चयन सबसे कम कीमत देने वाली कंपनी के आधार पर किया जाएगा. पूरी टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. इच्छुक एजेंसियों को mjunction ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर आवेदन करना होगा. हार्ड कॉपी में भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

 

ऑनलाइन टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त रात 8 बजे तक तय की गई है. इसी दिन तकनीकी बिड भी खोली जाएगी. चयनित कंपनी को खरीद आदेश मिलने के बाद साहेबगंज, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, चाईबासा, सरायकेला, इटकी, चान्हो और नगड़ाटोली (रांची) स्थित कौशल कॉलेजों में वाहन पहुंचाने होंगे. गाड़ियों की ढुलाई और उतारने की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी.

 

प्रेझा फाउंडेशन ने कहा है कि वाहन की डिलीवरी और बिल जमा होने के 60 दिनों के भीतर पूरा भुगतान कर दिया जाएगा. यदि कंपनी खरीद आदेश मिलने के 7 दिनों के भीतर गाड़ियां उपलब्ध करा देती है, तो भुगतान 45 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा. वहीं, तय समय पर डिलीवरी नहीं होने पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान रखा गया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही