Ranchi: झारखंड में 3 से 15 अक्टूबर तक 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 2 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है. इन 22 रद्द ट्रेनों में 18 एक्सप्रेस, 2 मेमू और 2 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं लाइन शुरू कर रहा है. नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान 18 एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. इनमें संबलपुर-जम्मूतवी (18309/18310), इतवारी-टाटानगर (18109/18110), हटिया-झारसुगुड़ा (18175/18176) और टाटानगर-हटिया (18601/18602) शामिल हैं. टाटानगर-बिलासपुर (18113/18114), हावड़ा-कांटाबांजी (22861/22862) और हावड़ा-जूनागढ़ (12871/12872) भी रद्द हैं.
बादामपहाड़-राउरकेला (18051/18052), शालीमार-बादामपहाड़ (18049/18050) और बिलासपुर-बक्सर (22843/22844) का संचालन नहीं होगा.
अन्य रद्द एक्सप्रेस ट्रेनों में राउरकेला-जयनगर (18105/18106), हटिया-एलटीटी (12812/12811), नांदेड़-सांतरागाछी (12767/12768) और गोरखपुर-संबलपुर (15028/15027) शामिल हैं. हटिया-दुर्ग (18641/18642), हावड़ा-सीएसएमटी डुरोंटो (12262/12261), हटिया-बेंगलुरु (12835/12836) और पुरी-हटिया (18452/18451) भी नहीं चलेंगी.
दो एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला गया है. नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (20818) 4 और 11 अक्टूबर को गोमोह-आद्रा-मिदनापुर से जाएगी. पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) 12 अक्टूबर को संबलपुर सिटी के रास्ते चलेगी.
एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा 2 मेमू और 2 पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द हुई हैं. चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू (68025/68026) और राउरकेला-टाटानगर मेमू (68043/68044) नहीं चलेंगी. हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659/58660) और बड़सुआं-बीरमित्रपुर पैसेंजर (58152/58151) भी रद्द रहेंगी. रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताया है. यात्रियों को ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

