Search

 
 
 

झारखंड : 1100 होमगार्ड जवानों का 34 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, जानें किस सेंटर पर किस जिले के जवानों की है ट्रेनिंग

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण आज से राज्य के चार ट्रेनिंग सेंटरों में शुरू हो गया है. यह प्रशिक्षण 34 दिनों तक चलेगा. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआईजी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.
 

Ranchi :  झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण आज से राज्य के चार ट्रेनिंग सेंटरों में शुरू हो गया है. यह प्रशिक्षण 34 दिनों तक चलेगा. गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआईजी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित जिला समादेष्टाओं को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने वाले होमगार्ड की सूची में पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर उसे अभिप्रमाणित किया जाए. होमगार्ड जवानों को मेसिंग (भोजन) व अन्य व्यय के लिए पर्याप्त राशि और दैनिक उपयोग का सामान अपने साथ लाने का निर्देश दिया जाए.

जानें किस ट्रेनिंग सेंटर में किन जिलों के होमगार्ड जवानों  का प्रशिक्षण

 केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान धुर्वा रांची

लोहरदगा : 03
जमशेदपुर : 70
सरायकेला : 63
पलामू : 02
गुमला : 17
चाईबासा : 52
बोकारो : 52
लातेहार : 25
कोडरमा : 01
सिमडेगा : 14
चतरा : 50
रामगढ़ : 44
दुमका : 07
कुल : 400

 

क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग

लोहरदगा : 30 
खूंटी : 60
चाईबासा : 50
कोडरमा : 70
रामगढ़ : 69
सिमडेगा : 25
गुमला : 50
सरायकेला : 60
कुल : 430

 

क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र दुमका

देवघर : 26
गोड्डा : 35
साहिबगंज : 45
पलामू : 60
बोकारो : 40
जामताड़ा : 100
पाकुड़ : 58
रांची : 34
कुल : 400

 

क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पलामू

गढ़वा : 32
लातेहार : 20
पाकुड़ : 24
रांची : 80
चतरा : 40
दुमका : 20
धनबाद : 54
कुल : 270

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही