Search

 
 
 

झारखंड : बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से रोजाना वसूले जा रहे 42.78 लाख जुर्माना

झारखंड में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों विशेष रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में हर दिन बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से औसतन 42.78 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है.
 

Ranchi :   झारखंड में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों विशेष रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में हर दिन बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों से औसतन 42.78 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है.

 

दो माह में 2,56,683 वाहन चालकों पर कार्रवाई

झारखंड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो महीने में राज्य के 24 जिलों में 2,56,683 दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़ा गया है. इसका मतलब है कि हर दिन औसतन बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले 4,278 चालकों पर कार्रवाई की जा रही है. 

 

दो माह में 25.66 करोड़ वसूला गया जुर्माना

मोटर वाहन अधिनियम के तहत, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, जिसके हिसाब से एक दिन में 42.78 लाख रुपये और दो महीनों में 25.66 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

 

हजारीबाग-रांची में सबसे ज्यादा चालान कटे

पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, हजारीबाग और रांची में सबसे ज्यादा चालान काटे गए हैं. जबकि कई अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में कार्रवाई की गई है. 

 

जानें किस जिले में कितने लोगों पर की गई कार्रवाई  

- रांची : 20,437

- हजारीबाग : 29,317

- पलामू : 2,404

- कोडरमा : 2,756

- धनबाद : 1,938

- जमशेदपुर : 1,687

- गोड्डा : 1,608

- लातेहार : 1,395

- गढ़वा : 1,360

- देवघर : 1,029

- बोकारो : 929

- पाकुड़ : 832

- खूंटी : 775

- दुमका : 719

- गिरिडीह : 580

- जामताड़ा : 560

- चतरा : 502

- साहेबगंज : 482

- सरायकेला : 468

- सिमडेगा : 418

- चाईबासा : 403

- गुमला : 344

- लोहरदगा : 323

- रामगढ़ : 1,476

- कुल : 2,56,683

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही