Search

 
 
 

Jharkhand : नौ महीने में 4556 सड़क हादसे, 3550 लोगों की गई जान

Ranchi :  रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2025 के बीच राज्य में 4282 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं. इनमें 3409 लोगों की मौत हुई थी और 2728 लोग घायल हुए थे. इस साल दुर्घटनाओं की संख्या में 274, मृतकों की संख्या में 141 और घायलों की संख्या में 243 की बढ़ोतरी हुई है. प्रतिशत के हिसाब से दुर्घटनाएं 6.40, मौतें 4.14 और घायलों की संख्या 8.91 फीसदी बढ़ी है. औसतन हर दिन करीब 17 दुर्घटनाएं हो रही हैं और 13 लोगों की जान जा रही है.
 
सड़क हादसे
  • धनबाद में सर्वाधिक 95 मौतें बढ़ीं
  • गढ़वा दूसरे स्थान पर
  • राज्य में दुर्घटनाओं में 6.40 फीसदी का इजाफा

Ranchi :  झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता ग्राफ चिंता बढ़ा रहा है. वर्ष 2026 के शुरुआती नौ महीनों में राज्य में 4556 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 3550 लोगों की मौत हो गयी और 2971 लोग घायल हुए. पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दुर्घटनाओं के साथ मृतकों और घायलों की संख्या में वृद्धि हुई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के सड़क सुरक्षा प्रभाग की तुलनात्मक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.

 

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2025 के बीच राज्य में 4282 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं. इनमें 3409 लोगों की मौत हुई थी और 2728 लोग घायल हुए थे. इस साल दुर्घटनाओं की संख्या में 274, मृतकों की संख्या में 141 और घायलों की संख्या में 243 की बढ़ोतरी हुई है. प्रतिशत के हिसाब से दुर्घटनाएं 6.40, मौतें 4.14 और घायलों की संख्या 8.91 फीसदी बढ़ी है. औसतन हर दिन करीब 17 दुर्घटनाएं हो रही हैं और 13 लोगों की जान जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

धनबाद और गढ़वा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

जिलावार आंकड़ों में धनबाद सबसे आगे है. यहां सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 173 से बढ़कर 268 हो गयी. यानी 95 लोगों की ज्यादा मौतें हुईं. गढ़वा में मृतकों की संख्या 89 से बढ़कर 133 पहुंच गयी. जमशेदपुर में 153 से 178, रामगढ़ में 145 से 168 और हजारीबाग में 233 से बढ़कर 247 लोगों की मौत हुई. दूसरी ओर रांची में 28, खूंटी में 31, सरायकेला में 24, गिरिडीह में 19 और देवघर में पांच मौतें कम हुई हैं.

 

पाकुड़ में घायलों का आंकड़ा करीब तीन गुना

घायलों की संख्या में पाकुड़ में सबसे अधिक वृद्धि हुई है. यहां आंकड़ा 15 से बढ़कर 59 पहुंच गया. गढ़वा में 90 से 149, बोकारो में 92 से 145, गुमला में 76 से 122 और लातेहार में 113 से 168 लोग घायल हुए. हालांकि, पलामू और देवघर में घायलों की संख्या में कमी आयी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही