Search

झारखंड : एक माह में हत्या, लूट समेत 11 अपराधों के 5606 मामले दर्ज, 2,457 अभियुक्त गिरफ्तार

Ranchi :  झारखंड में आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. झारखंड पुलिस की हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक महीने में राज्य भर में कुल 5,606 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें हत्या, लूट, चोरी, अपहरण, दुष्कर्म समेत 11अलग-अलग तरह के अपराध शामिल हैं. 

 

पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई करते हुए 2,457 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक मामले राजधानी रांची (729) में दर्ज किए गए. जबकि धनबाद (677) और गिरिडीह (361) भी अपराध के लिहाज से शीर्ष जिलों में शामिल हैं. 

अपराध के प्रकार और दर्ज मामलों की संख्या

अपराध के प्रकार दर्ज मामलों की संख्या
हत्या 129
डकैती 10
घर में घुसकर चोरी 179
लूट 28
चोरी 661
आपसी मारपीट 111
अपहरण 115
दुष्कर्म 154
आर्म्स एक्ट 65
नक्सल मामले 19
अन्य मामले 4,133
कुल आपराधिक मामले  5,606

 

जिलावार आपराधिक मामलों की स्थिति

जिला  मामले (संख्या में)
रांची 729
धनबाद 677
गिरिडीह 361
हजारीबाग 382
बोकारो 338
जमशेदपुर 332
पलामू 307
देवघर 295
साहेबगंज 282
गढ़वा 265
गोड्डा 183
चतरा 155
गुमला 140
सरायकेला 137
कोडरमा 132
दुमका 124
लातेहार 119
चाईबासा 112
रामगढ़ 113
पाकुड़ 110
जामताड़ा 78
लोहरदगा 68
खूंटी 58
सिमडेगा 53
रेल धनबाद 41
रेल जमशेदपुर 25
कुल 5606

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp