Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने डुमरी प्रखंड के BDO के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पर जताई आपत्ति

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने डुमरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर रोष और क्षोभ व्यक्त किया है. संघ का कहना है कि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के बावजूद भी बिना प्रशासी विभाग की अनुमति के प्राथमिकी दर्ज की गई है,
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने डुमरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर रोष और क्षोभ व्यक्त किया है. संघ का कहना है कि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के बावजूद भी बिना प्रशासी विभाग की अनुमति के प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो नियमों के विरुद्ध है.

 

 

 

संघ ने जताई चिंता

 

संघ ने चिंता व्यक्त की है कि यदि नियंत्री पदाधिकारी के द्वारा पर्यवेक्षण या अनुश्रवण के क्रम में कही गई बातों से प्रताड़ित होने की बात को सही माना जाएगा, तो जिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा की जाने वाली समीक्षा बैठक पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. इससे विकास कार्यों की गति भी प्रभावित होना स्वाभाविक है.

 

क्या है संघ की मांग

 

- संघ ने थाना प्रभारी के विरुद्ध उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन देने और कारवाई करने की मांग करने का निर्णय लिया है.

- राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से निर्गत निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय समिति को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही