Ranchi News : फार्मेसी छात्र संघ ने काउंसिल के अध्यक्ष विमलेश दूबे की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोनल की शुरुआत की है. पूर्व घोषित तीन दिवसीय आंदोलन के पहले दिन संघ के सदस्यों ने काला बिल्ला लगा कर काम किया. संघ के सदस्य 19 नवंबर तक काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे.
इसे भी पढ़ें...
फार्मेसी छात्र संघ ने झारखंड राज्य के फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठाया है. छात्र संघ का मानना है कि काउंसिल के अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना राज्य सरकार ने अब तक जारी नहीं की है.
अध्यक्ष की नियुक्ति काउंसिल के ऐसे रजिस्ट्रार ने की है जिसका अपना कार्यकाल बहुत पहले समाप्त हो चुका है. स्वास्थ्य विभाग ने प्रशांत पांडेय को काउंसिल के रजिस्ट्रार के पद पर अक्टूबर 2024 में छह महीने के लिए किया था.
सरकार ने उसके कार्यकाल का विस्तार भी नहीं किया है. लेकिन वह अब भी रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है. छात्र संघ का कहना है कि प्रशांत पांडे ने अपने ही स्तर से अक्टूबर 2025 में विमलेश दूबे को काउंसिल के अध्यक्ष पर नियुक्त कर दिया. नियमानुसार फार्मेसिस्ट को ही काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है. विमलेश दूबे फार्मेसिस्ट नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

