Search

 
 
 

Latehar News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सेक्रेटेरिएट के बाहर किया प्रदर्शन, 50 हजार पेंशन की मांग

Latehar News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की लातेहार जिला इकाई ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्‍व जिला अध्‍यक्ष विश्‍वनाथ प्रसाद ने किया.
 
आंदोलनकारियों का प्रदर्शन

Latehar News: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की लातेहार जिला इकाई ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्‍व जिला अध्‍यक्ष विश्‍वनाथ प्रसाद ने किया. मौके पर मुख्‍य अतिथि के रूप में संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष रोजलीन तिर्की व केंद्रीय सचिव राशिद खान मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: 

प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्‍त से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंंपा. जिला अध्‍यक्ष विश्‍वनाथ प्रसाद ने गृह विभाग के द्वारा भेजे गये सूची के अनुसार जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को सम्‍मान देने की मांग की. उन्‍होने उस सूची को जिले के सभी प्रखंडों में भेजने की बात कही. विश्‍वनाथ प्रसाद ने कहा कि प्रशासन अब तक उस सूची को सार्वजनिक नहीं कर जिले के आंदोलनकारियों के साथ सौतेला व्‍यवहार कर रही है.

 

ज्ञापन में  झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान व अलग पहचान देने, आश्रितों को स्थानीय स्तर पर सीधी नियुक्ति का अवसर देने, जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन के रूप में 50-50 हजार रुपये प्रतिमाह देने की मांग की गई.

 

प्रतिनिधिमंडल में अली हसन अंसारी, विलंगना किंडो, वीरेंद्र ठाकुर, रंजीत टोप्पो और राजेश लकड़ा प्रमुख रूप से शामिल थे.  मौके पर बरला उरांव, लक्ष्मण सिंह, जयराम उरांव, शुक्र गंझू, बोरखान साहू, रजनी देवी, अशोक तिवारी, कमलेश कुमार, सीमा देवी, मनोज उरांव, घोरबिगण सिंह, सरवन सिंह व मंगल देव राव समेंत कई आंदोलनकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही