Search

 
 
 

झारखंड कृषि व्यापार मेला : कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारी हुए सम्मानित

झारखंड कृषि व्यापार मेला का गुरुवार को समापन हो गया. समारोह में राज्य के कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों, नवाचारों और विकास कार्यों को बढ़ावा दिया गया. इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, किसान प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. समापन समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी (आईएएस) ने कहा कि कृषि क्षेत्र में हो रहे विकास, आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में बारिकी से बताए गए.
 

Ranchi : झारखंड कृषि व्यापार मेला का गुरुवार को समापन हो गया. समारोह में राज्य के कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों, नवाचारों और विकास कार्यों को बढ़ावा दिया गया. इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, किसान प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. समापन समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दीक पी (आईएएस) ने कहा कि कृषि क्षेत्र में हो रहे विकास, आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में बारिकी से बताए गए.

 

किसानों को लाभ पहुंचाने वाली विभिन्न योजनाओं पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर काम कर रही है. कृषि को अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार कोशिश किए जा रहे है. कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य पालन, उद्यान एवं डेयरी विकास क्षेत्रों में योगदान देने वाले अधिकारियों और विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने सतत कृषि विकास, संसाधनों के बेहतर उपयोग और किसानों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया. 


समेती (SAMETI) के निदेशक ने नागपुरी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झारखंड की लोक गीतों से सबको आकर्षित किया. इसके अलावा मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और कृषि नवाचार श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों, उद्यमियों और संस्थानों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही