Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पशुपालन घोटाला: अवैध निकासी मामले में CID ने मुख्य आरोपी को 2 दिन की रिमांड पर लिया

Ranchi : झारखंड के पशुपालन विभाग में करीब तीन करोड़ रुपये की अवैध वेतन निकासी के मामले में सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) ने मुख्य आरोपी को दो दिनों की रिमांड पर लिया है. रिमांड पर लेकर उससे मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड के पशुपालन विभाग में करीब तीन करोड़ रुपये की अवैध वेतन निकासी के मामले में सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) ने मुख्य आरोपी को दो दिनों की रिमांड पर लिया है. रिमांड पर लेकर उससे मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें...


सीआईडी की एसआईटी ने रांची और रामगढ़ में दर्ज पशुपालन विभाग से जुड़ी अवैध निकासी की प्राथमिकी को री-रजिस्टर्ड कर जांच का दायरा बढ़ाया है. रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब 2.94 करोड़ रुपये और रामगढ़ में करीब 34.25 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला दर्ज है.


जांच में सामने आया है कि रामगढ़ में फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर अगस्त 2021 से जनवरी 2022 के बीच सरकारी राशि की अवैध निकासी की गई थी. इसके बाद राशि को रांची स्थित एक्सिस बैंक के अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर किया गया.


दो दिनों की रिमांड पर लेकर सीआईडी कर रही पूछताछ

सीआईडी की टीम रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि करोड़ों रुपये की अवैध निकासी में उसके साथ विभाग के कौन-कौन से अधिकारी, कर्मचारी या बाहरी लोग शामिल थे. इसके अलावा अवैध रूप से निकाली गई राशि को कहां-कहां ट्रांसफर किया गया और इस पैसे का इस्तेमाल किन संपत्तियों या रियल एस्टेट में किया गया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.


दो दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. साथ ही, सीआईडी उस कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी में है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर फर्जी वेतन विपत्र और बिल तैयार करने में किया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही