Search

Jharkhand : नशामुक्ति अभियान का आगाज, CM हेमंत ने दिखाई प्रचार रथों को हरी झंडी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन परिसर से राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से तैयार की गई प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
 
सरकार की ओर से शुरू की गई यह मुहिम न केवल नशे की बुराइयों को समाप्त करने पर केंद्रित है, बल्कि लोगों को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करेगी.

इस जागरूकता अभियान के दायरे को व्यापक बनाते हुए राज्यभर में 80 से अधिक प्रचार गाड़ियां तैनात की गई हैं, जो सुदूर ग्रामीण इलाकों और शहरी क्षेत्रों में जाकर जन-जन तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएंगी. यह अभियान आगामी 26 जून तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा, जिसके दौरान विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जाएगा.

राज्य सरकार का यह कदम समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के जमीनी स्तर के अभियानों से विशेषकर युवाओं में नशे की लत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करने में मदद मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही