Search

 
 
 

झारखंड विस बजट सत्र : जनार्दन पासवान का सवाल, पैक्स पर पहले FIR, फिर क्लिनचिट

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में चतरा के विधायक जनार्दन पासवान ने सवाल उठाया कि प्रतापपुर प्रखंड के चार धान खरीद केंद्रों (पैक्स) के खिलाफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन बाद में उन्हें क्लीनचिट दे दी गई.
 

Ranchi :   झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में चतरा के विधायक जनार्दन पासवान ने सवाल उठाया कि प्रतापपुर प्रखंड के चार धान खरीद केंद्रों (पैक्स) के खिलाफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन बाद में उन्हें क्लीनचिट दे दी गई.

 

इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि गड़बड़ी की सूचना मिलने पर चतरा डीसी ने जांच कराई. जांच में धान न मिलने की पुष्टि हुई, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

 

इसके बाद दोबारा डीएसओ ने जांच की, जिसमें पाया गया कि पैक्स में धान मौजूद नहीं था, क्योंकि इसे मिल में जमा कर दिया गया था. मंत्री ने कहा कि जांच में विभागीय लापरवाही पाई गई. इसके बाद प्राथमिकी वापस लेने का निर्देश दिया गया. 

 

विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि पुलिस जांच में भी चारों पैक्स निर्दोष साबित हुए हैं. उन्होंने चारों पैक्स को धान खरीद की अनुमति देने की मांग की. इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि चारों को धान खरीद की अनुमति दे दी जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही