Search

 
 
 

लातेहार : अनियंत्रित होकर स्कूटी गिरी, दो घायल, रिम्स रेफर

बालूमाथ प्रखंड के शेरेगड़ा के सावासार गांव में गुरुवार की सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई. इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान कैलाश उरांव और शांति देवी के रूप में हुई है.
 

Latehar :  बालूमाथ प्रखंड के शेरेगड़ा के सावासार गांव में गुरुवार की सुबह एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई. इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान कैलाश उरांव और शांति देवी के रूप में हुई है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार कैलाश और शांति अपने घर मासीलॉन्ग (चतरा, टंडवा प्रखंड) से स्कूटी से बालूमाथ (कोमर गांव) पूजा कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे. इसी दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरेगड़ा के सवासार में स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 

आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ अलीशा टोप्पो ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही