Search

 
 
 

JPSTAACCE-2023 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य का संशोधित कटऑफ जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JPSTAACCE-2023 के तहत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) के लिए संशोधित कटऑफ अंक जारी कर दिया है.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JPSTAACCE-2023 के तहत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) के लिए संशोधित कटऑफ अंक जारी कर दिया है.यह संशोधन उच्च न्यायालय, झारखंड में दायर याचिका संख्या W.P.(S) 813/2026 (श्रीराम प्रसाद एवं अन्य बनाम राज्य एवं अन्य) में दिनांक 10 फरवरी 2026 को पारित अंतरिम आदेश के आलोक में किया गया है. इससे पूर्व 16 फरवरी 2026 को आवश्यक सूचना संख्या-99 के तहत परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया था.

 

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) के संशोधित अतिरिक्त परीक्षा परिणाम के आधार पर वर्तमान में कोटिवार अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के Net/Normalised प्राप्तांक प्रकाशित किए गए हैं.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रकाशित कटऑफ पूरी तरह अस्थायी (प्रोविजनल) है. लंबित पदों के विरुद्ध संपूर्ण परीक्षा परिणाम के प्रकाशन के बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के कोटिवार Net/Normalised अंकों में परिवर्तन संभव है.

 

साथ ही आयोग ने यह भी कहा है कि प्रकाशित सूचना में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा टंकण त्रुटि के सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा.अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना का अवलोकन करें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही