Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस : सीएम हेमंत ने रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ

झारखंड विधानसभा के औषधालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सीएम हेमंत सोरेन ने रक्तदान कर किया. मुख्यमंत्री ने शिविर में रक्तदान को महान मानवीय कार्य बताया और कहा कि यह ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे कई जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   झारखंड विधानसभा के औषधालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सीएम हेमंत सोरेन ने रक्तदान कर किया. मुख्यमंत्री ने शिविर में रक्तदान को महान मानवीय कार्य बताया और कहा कि यह ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे कई जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है.

 

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के महत्व को समझना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद के लिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए.

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, विधायकगण तथा विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही