Ranchi: विधानसभा सत्र के दौरान विधायक नवीन जायसवाल ने सदन में विधानसभा आने-जाने के दौरान हो रही भारी परेशानी और ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति के कारण उन्हें और अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
नवीन जायसवाल ने कहा कि मुख्य सड़क पूरी तरह जाम थी. इसके कारण उन्हें लगभग 3 किलोमीटर घूमकर विधानसभा पहुंचना पड़ा. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आम लोगों और जनप्रतिनिधियों दोनों को परेशानी हो रही है.
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विधायक ने बताया कि रसोइया और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं. इसी वजह से रास्ता बंद हो गया और ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया.
नवीन जायसवाल ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव से पहले कई वादे किए गए थे, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि यदि समय पर समस्याओं का समाधान किया जाता तो लोगों को सड़क पर उतरने की नौबत नहीं आती.
उन्होंने सदन में मौजूद मंत्रियों से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. साथ ही कहा कि सरकार को प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment