- लाखों का सामान किया क्षतिग्रस्त
Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना इलाके में चोरों ने चोरी की सारी हदें पार कर दी है. विद्या का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल को भी अब नहीं छोड़ रहे हैं. ताजा मामला कांके थाना क्षेत्र स्थित बोड़ेया के राजकीयकृत उच्च विद्यालय की है जिसको चोरों ने निशाना बनाया है.
चोरों ने एक क्रोम बूक (जिसकी कीमत पच्चीस हजार) और सात टैब (जिसकी कीमत करीब 70 हजार) लेकर फरार हो गये. इसके अलावा चोरों ने कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. क्षतिग्रस्त समान में एक टीवी (जिसकी कीमत 55 हजार), एक डेस्कटॉप (कीमत 35 हजार), सात पीस अलमीरा (कीमत 45 हजार), एक लॉकर (कीमत 15 हजार), पांच पीस लॉक (कीमत तीन हजार) और सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस मामले को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल ने कांके थाना में एफआईआर दर्ज कराया है.
प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया कि आज सुबह जब स्कूल खोला गया तब ग्रिल का दोनों ताला टूटा हुआ था. अंदर जाने पर पता चला की स्कूल का बहुत सारा सामान गायब और क्षतिग्रस्त है. इस मामले को लेकर कांके थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment