Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा आजसू की एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न

युवा आजसू की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला केंद्रीय कार्यालय, हरमू में आयोजित की गई. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो उपस्थित रहे. कार्यशाला में तय हुआ कि अप्रैल में युवा आजसू का केंद्रीय महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि की घोषणा शीघ्र होगी
Advertisement
Advertisement

Ranchi : युवा आजसू की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला केंद्रीय कार्यालय, हरमू में आयोजित की गई. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो उपस्थित रहे. कार्यशाला में तय हुआ कि अप्रैल में युवा आजसू का केंद्रीय महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि की घोषणा शीघ्र होगी. यह भी तय हुआ कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो प्रत्येक जिला में युवाओं से संवाद करेंगे.

 

Uploaded Image

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि युवाओं को संगठित और सशक्त नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से युवा आजसू का गठन किया गया है. महतो ने कहा कि युवा आजसू में जवाबदेह और वैचारिक कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे. झारखंड के औचित्य और झारखंडी मूल्यों को स्थापित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.

 

महतो ने कहा कि निकम्मी सरकार की नीतियों के खिलाफ और बेहतर झारखंड के निर्माण के लिए युवाओं को संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा. युवा शक्ति ही समाज और राज्य के भविष्य को दिशा देने का काम करती है, इसलिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है.

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य में जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं, उन्हें चुनौती देने के लिए युवाओं को आगे आकर नेतृत्व अपने हाथों में लेना होगा, ताकि झारखंड के विकास और प्रगति को नई दिशा दी जा सके.

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. इसके अलावा गांव से लेकर शहर और प्रदेश स्तर तक झारखंडी भावनाओं का नेतृत्व करने के लिए युवाओं की टीम खड़ी की जाएगी.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही