Search

 
 
 

झारखंड विस : देवघर जलापूर्ति योजना के मुद्दे पर मंत्री बोले, मार्च तक दिया गया है अवधि विस्तार

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठें दिन विधायक सुरेश पासवान ने देवघर शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पुनाशी जलाशय से देवघर शहर तक पाइप बिछाकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने की परियोजना में देरी क्यों हो रही है.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठें दिन विधायक सुरेश पासवान ने देवघर शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पुनाशी जलाशय से देवघर शहर तक पाइप बिछाकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने की परियोजना में देरी क्यों हो रही है. 

 

इस पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब दिया कि एकरारनामा के अनुसार परियोजना को पूर्ण करने की तिथि जुलाई 2023 निर्धारित थी. हालांकि चिन्हित वन भूमि पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और ग्राउंड लेवल सर्विस रिजर्वायर के निर्माण के लिए वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण कार्य में विलंब हुआ.

 

मंत्री ने बताया कि दिसंबर 2025 में वन विभाग से स्टेज-01 क्लियरेंस और कार्य की अनुमति मिल गई है. इस वजह से परियोजना की औपबंधिक अवधि अब मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही