Search

 
 
 

झारखंड विस मॉनसून सत्र :  कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए CM हेमंत व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल

झारखंड विधानसभा के तृतीय (मॉनसून) सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई. सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा के तृतीय (मॉनसून) सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई. सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया. 

 


बैठक में सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों, प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्यों को लेकर चर्चा हुई. साथ ही सत्र के सुचारु संचालन को लेकर रणनीति भी बनाई गई. कार्यमंत्रणा समिति की यह बैठक मॉनसून सत्र के प्रभावी और व्यवस्थित संचालन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही