Search

 
 
 

झारखंड विस मॉनसून सत्र : सदन में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़कर फेंका

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के दूसरा दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा. सत्ता पक्ष और विपक्ष वेल मे घुस गए. इस दौरान विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़कर फेंक दिया. हंगामे के बीच स्पीकर ने सभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है. स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे और वेल में घुस गए.  

 

सत्ता पक्ष 130वां संविधान संशोधन को रद्द करने की मांग पर अड़ा रहा. वहीं विपक्ष ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-टू का विरोध किया. इस दौरान विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़कर फेंक दिया. हंगामे के बीच स्पीकर ने सभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. 

 

इससे पहले सदन के बाहर ब्लॉक नेताओं ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने एक स्वर में 'तानाशाही बंद करो' और 'वोट चोरी करना बंद करो' के नारे लगाए. 

Uploaded Image

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही