Search

 
 
 

झारखंड विस मॉनसून सत्र : मांडू विधायक अपनी मांगों को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे

मांडू विधायक निर्मल महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से  चैनपुर और कर्मा को अलग प्रखंड का दर्जा देने और दाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिले में शामिल करने की मांग की है.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज चौथा और अंतिम दिन है. सदन के बाहर मांडू विधायक निर्मल महतो अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से  चैनपुर और कर्मा को अलग प्रखंड का दर्जा देने और दाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिले में शामिल करने की मांग की है. 

 

निर्मल महतो ने कहा कि वह कई बार इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने रख चुके हैं. लेकिन वे हर बार इसे अनदेखा कर देते हैं. विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए इन मांगों को तुरंत पूरा किया जाना चाहिए.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही