Search

 
 
 

झारखंड विस : प्रदीप यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, बाहर बोलने से नहीं होता, संशोधन लाना होता है

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई.  इस दौरान कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने विपक्ष पर निशाना साधा.
 

Ranchi :   झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के साथ राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई.  इस दौरान कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने विपक्ष पर निशाना साधा. 

 

विधायक ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर एक भी संशोधन प्रस्ताव नहीं आया, जो विधानसभा के इतिहास में बिरले ही देखने को मिलता है. प्रदीप यादव ने कहा कि संशोधन नहीं लाया गया, इसका मतलब है कि आप अभिभाषण का समर्थन करते हैं.

 

प्रदीप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बाहर बयान देने से कुछ नहीं होता, सदन में संशोधन देना होता है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि वहां मोदी जी ने सरेंडर कर दिया और यहां आपलोगों (भाजपा विधायक) ने. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही