Search

झारखंड विस. सत्र: विधायक अरूप चटर्जी ने सदन में उठाया धनबाद एयरपोर्ट का मुद्दा

Ranchi: निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने विधानसभा में धनबाद में एयरपोर्ट बनाने का मुद्दा उठाया. विधायक ने कहा कि धनबाद के लोग बार-बार धनबाद में एयरपोर्ट बनाने की मांग करते हैं. अरूप चटर्जी के सवाल पर विधायक मथुरा महतो ने भी साथ दिया और एयरपोर्ट की मांग रखी.
विधायक ने सदन में कहा कि धनबाद में एयरपोर्ट बनाने से सवाल का जवाब सरकार की ओर से  आ चुका है, जिसमें कहा गया है कि जमीन की कमी और नजदीक में 50 किलोमीटर की दूरी पर बोकारो एयरपोर्ट का काम प्रगति पर है, इससे धनबाद में पर्याप्त जमीन के अभाव में एयरपोर्ट नहीं बनाया जा सकता है 

 

इसके जवाब में प्रभारी मंत्री दीपक बरुआ ने कहा कि धनबाद में बरवाअड्डा हवाई पट्टी है, जो 37 एकड़ में है. कैटेगरी 1 के लिए 113 एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है. जहां एयरपोर्ट है, वहां सघन आबादी का इलाका है इसलिए इसका विस्तार वहां पर संभव नहीं है. मंत्री ने बताया कि बोकारो में एयरपोर्ट निर्माण प्रक्रिया जारी है. 

 

इस पूरे मामले में सदन में अरूप चटर्जी ने कहा कि धनबाद में जमीन की कोई कमी नहीं है सरकार की अगर मंशा एयरपोर्ट बनाने की है तो जमीन उपलब्ध हो जाएगा. एफसीआई के पास 4000 एकड़ जमीन है, तोपचांची में 800 एकड़ जमीन है, अगर एयरपोर्ट बनाया जाए तो.


विधायक ने कहा कि एयरपोर्ट का यदि वहां निर्माण होगा तो इससे जैन और बौद्ध धर्म के लोगों का भी आना-जाना लगा रहेगा और इलाके में व्यापार की भी बढ़ोतरी होगी. झारखंड सरकार से केंद्र ने पूछा था कि धनबाद में क्या एयरपोर्ट होना चाहिए तो सरकार ने अपनी असमर्थता जाहिर की थी.

 

इसपर मथुरा महतो ने भी अरूप चटर्जी का साथ देते एयरपोर्ट की मांग की, जिस पर अध्यक्ष ने कहा बिना एयरपोर्ट लिए आप लोग मानेंगे नहीं, प्रभारी मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि सरकार पुनः लिखकर केंद्र सरकार को देगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp