Search

 
 
 

झारखंड विस : स्पीकर बोले- सवाल पूछने वाले विधायक अनुपस्थित रहें तो सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरा दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों की उपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कई बार सदस्य सवाल पूछते हैं, लेकिन जब उनके सवाल का समय आता है तो वे सदन में उपस्थित नहीं रहते. इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरा दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों की उपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कई बार सदस्य सवाल पूछते हैं, लेकिन जब उनके सवाल का समय आता है तो वे सदन में उपस्थित नहीं रहते. इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंचती है.

 

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सदस्यों के नाम पुकार रहे थे. इसी दौरान विधायक अरूप चटर्जी का नाम पुकारे जाने पर उन्हें भी अनुपस्थित बताया गया. इस पर अरूप चटर्जी ने कहा कि वे सदन में मौजूद हैं.

 

वहीं, सदन में देर से पहुंचे विधायक प्रदीप यादव और जयराम महतो के नाम सवाल के लिए पहले ही पुकारे जा चुके थे. दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि उनके सवाल को लिया जाए. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गाड़ी आगे बढ़ चुकी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही