Search

 
 
 

झारखंड विस : अरूप चटर्जी ने अल्पसंख्यक स्कूलों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का मुद्दा उठाया

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक अरूप चटर्जी ने राज्य में संचालित अल्पसंख्यक विद्यालयों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का मुद्दा उठाया.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक अरूप चटर्जी ने राज्य में संचालित अल्पसंख्यक विद्यालयों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का मुद्दा उठाया.

 

उन्होंने सवाल किया कि जिन अल्पसंख्यक विद्यालयों में छात्रों को शिक्षा दी जा रही है, वहां पढ़ने वाले बच्चों को पाठ्यपुस्तक, कॉपी और मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है.

 

इस पर जवाब देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि संबंधित विद्यालयों को अभी तक सरकारी स्कूल का दर्जा प्राप्त नहीं है, इसलिए उन्हें सीधे तौर पर इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

 

हालांकि मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में प्रयास करेगी, ताकि उन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी उचित और सही सरकारी सहायता मिल सके. उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार आवश्यक पहल करने पर विचार करेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही