Search

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सदन के सुचारू संचालन पर बनी सहमति

Ranchi : 6 अगस्त से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र की तैयारियों को लेकर बुधवार को विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए.
 
बैठक में मॉनसून सत्र के सफल, सुचारू और गरिमापूर्ण संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित करने पर सहमति बनी. साथ ही सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चलाने में सकारात्मक सहयोग देने का आग्रह किया गया.

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, जयराम कुमार महतो, निर्मल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही