Ranchi News: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने ASI कोटि के पुलिस पदाधिकारियों को एसीपी/एमएसीपी योजना के तहत वित्तीय अपग्रेड का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बीते 21 अगस्त 2026 को हुई केंद्रीय चयन पर्षद-सह-स्क्रीनिंग समिति की बैठक का मिनट्स पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस मुख्यालय की ओर से 21 सितंबर को जारी पत्र में बताया गया है कि समिति की बैठक में जिन पुलिस पदाधिकारियों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने के लिए योग्य घोषित किया गया है, उनके मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसमें वेतन निर्धारण समेत अन्य वित्तीय प्रक्रिया शामिल है.
हालांकि, यह कार्रवाई आंतरिक वित्तीय सलाहकार, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सहमति मिलने के बाद ही होगी. विभाग की सहमति के बाद पुलिस मुख्यालय से आवश्यक आदेश जारी किया जाएगा.
मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को बैठक के मिनट्स की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. पत्र की प्रति दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, देवघर के पुलिस अधीक्षकों और विशेष शाखा को भी भेजी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

