Search

 
 
 

36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स : झारखंड के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन 17 पदक जीते

36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के एथलीटों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया. दूसरे दिन झारखंड ने 8 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर कुल 17 पदक अपने नाम किए.
 

Ranchi : 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के एथलीटों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया. दूसरे दिन झारखंड ने 8 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर कुल 17 पदक अपने नाम किए.

Uploaded Image

पहले दिन झारखंड ने 5 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक जीते थे. ऐसे में दो दिन पूरे होने तक झारखंड के खाते में 33 पदक (13 स्वर्ण, 11 रजत, 9 कांस्य) हो गए हैं.

 

प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 सितंबर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में किया जा रहा है. इसमें 10 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, असम, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश. कुल 621 एथलीट इसमें हिस्सा ले रहे हैं.


दूसरे दिन के स्वर्ण पदक विजेता

  • सविता मुर्मू (जामताड़ा) – बालिका अंडर 18, जेवलिन थ्रो
  • विवेक पाल (बोकारो) – बालक अंडर 20, 1500 मीटर
  • संजीव भारती (बोकारो) – बालक अंडर 20, 110 मीटर हर्डल्स
  • मो साजिद (बोकारो) – बालक अंडर 18, 110 मीटर हर्डल्स
  • प्रीति लकड़ा (हजारीबाग) – बालिका अंडर 20, ट्रिपल जंप
  • पूनम कुमारी (रांची) – बालिका अंडर 18, 400 मीटर
  • नीरज यादव (साहेबगंज) – बालक अंडर 20, जेवलिन
  • पृथ्वी उरांव (हजारीबाग) – बालिका अंडर 16, लंबी कूद


रजत पदक विजेता

  • दीपक मुंडा (रांची) – बालक अंडर 18, लंबी कूद
  • मनीष कुमार यादव (गिरिडीह) – बालक अंडर 20, 400 मीटर
  • दशमी कंडुलना (रांची) – बालिका अंडर 18, 100 मीटर हर्डल्स
  • रवि उरांव (गुमला) – बालक अंडर 16, 600 मीटर
  • प्रीति लकड़ा, आरती मेहता, राधा कुमारी, आकांक्षा – 4 गुणा 100 मीटर रिले


कांस्य पदक विजेता

  • ज्योति कुमारी (जामताड़ा) – बालिका अंडर 18, 3000 मीटर पैदल चाल
  • राहुल उरांव (चतरा) – बालक अंडर 20, 1500 मीटर
  • रितु कुमारी (रांची) – बालिका अंडर 20, 100 मीटर हर्डल्स
  • पिंकी लकड़ा (हजारीबाग) – बालिका अंडर 16, ऊंची कूद

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही