Search

 
 
 

झारखंड बंद:सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों ने ग्लैक्सी मॉल के पास की बैरिकेडिंग

आदिवासी संगठन झारखंड बंद कराने रांची की सड़को पर निकले. प्रदर्शनकारियों ने ग्लैक्सी मॉल के पास सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी
 

Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर के पास रैंप के निर्माण के विरोध में आज बुधवारकी सुबह विभिन्न आदिवासी संगठन जोरदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड बंद कराने रांची की सड़को पर निकले. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ग्लैक्सी मॉल के पास सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया

 

प्रदर्शनकारी संगठन रैंप निर्माण को हटाने की मांग कर रहे थे. वे इसे आदिवासी समुदाय के हितों के खिलाफ बता रहे थे. उनका कहना है कि इस रैंप से न केवल आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को खतरा है, बल्कि इससे सरहुल शोभायात्रा में शामिल होने वाले खोड़हा को परेशानी होगी.

 

आज सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में आदिवासी प्रदर्शनकारी पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतर आये. उन्होंने  ग्लैक्सी मॉल  तक रैली निकाली और सड़क जाम कर दी. वहां पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने  सरकार से मांग की है कि रैंप निर्माण को आगे की ओर बढ़ाया जाये.

 

आज झारखंड बंद के कारण रांची समेत कई जिलों में जनजीवन प्रभावित रहा.स्कूलकॉलेज, दुकानें बंद रहे. सार्वजनिक परिवहन पर बंद का असर दिखा.

 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही