Search

 
 
 

सिरमटोली रैंप विवाद : आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद, रांची में कई जगहों पर सड़क जाम

सिरमटोली रैंप के विरोध में आज आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया है. इसको लेकर बुधवार की सुबह से ही आदिवासी संगठनों से जुड़े लोग रांची समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों में सड़क जाम कर विरोध जता रहे हैं.
 

Ranchi :   सिरमटोली रैंप के विरोध में आज आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया है. इसको लेकर बुधवार की सुबह से ही आदिवासी संगठनों से जुड़े लोग रांची समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों में सड़क जाम कर विरोध जता रहे हैं.  आदिवासी संगठनों ने रांची के कांके, टाटीसिलवे सहित कई इलाकों में सड़क जाम कर दिया है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

 

Uploaded Image

 

रैंप हटाने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों ने बुलाया है बंद

 

उल्लेखनीय है कि सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप हटाने की मांग को लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा की ओर से झारखंड बंद बुलाया गया है. चार जून को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखने का आह्वान किया गया है. हालांकि इस दौरान दवा दुकान, आवश्यक सेवाएं, शवयात्रा एंबुलेंस और हॉस्पिटल जानेवाले मरीजों को छूट दी गयी है.

 

Uploaded Image

 

सिरमटोली रैंप को सरना स्थल के सामने से शिफ्ट करना होगा

 

बता दें कि बंद से पूर्व संध्या भी आदिवासी संगठनों ने रांची में मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध जताया था. मंगलवार को शाम में रांची स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में आदिवासी संगठन के लोग जुटे. इसके बाद वहां से मशाल के साथ नारे लगाते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि किसी भी हालत में सिरमटोली रैंप को सरना स्थल के सामने से शिफ्ट करना होगा. जब तक यह काम नहीं हो जाता, उनका विरोध जारी रहेगा. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही